WhatsApp Image 2026-06-05 at 8.03.49 PM

राष्ट्र पटल संवाद

बकेवर (इटावा)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी आश्रम कर्वाबुजुर्ग में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आश्रम परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में अमरूद, आंवला, नींबू, अनार एवं आम के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण को केवल औपचारिकता न मानकर इसे जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।

वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि “जिस प्रकार लगातार पेड़ों की कटाई हो रही है, यदि हम समय रहते पौधारोपण और उनका संरक्षण नहीं करेंगे तो आने वाले समय में जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण असंतुलन की समस्या और गंभीर हो जाएगी। हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर वन दरोगा शुभम गौतम, किशन यादव, सुधीर कुमार, इम्तेश, अभय चौधरी, अजय, रवि सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और अधिक से अधिक पौधे लगाने आव्हान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *