WhatsApp Image 2026-06-05 at 7.28.03 PM

राष्ट्र पटल संवाद

ताखा (इटावा)। ऊसराहार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पुरैला के श्री ठाकुर जी साला मंदिर पर हो रही राम कथा में केवट संवाद सुन भक्त हुए भाव विभोर। औरैया अजीतमल से पधारे राम कथा वाचक अमित तिवारी उर्फ छुन्ना पंडित ने राम कथा के पंचम दिन केवट संवाद का मार्मिक प्रसंग सुनाया। जिसमें चौपाई थी,

मांगी नाव न केवट आना,
कहेहु तुम्हार मर्म में जाना।

बाबा तुलसी दास की यह चौपाई पर व्यापक और गूढ़ है जिसमें एक नाविक भगवान के मर्म को जनता है या उसने दो टूक कहा और वहीं किया जो उसने चाहा जब उसने पैर पाखर लिए तभी प्रभु को नाव में बैठाया।मार्मिक और अनूठी पहल जी पूरी तरह भक्ति रस से सराबोर दिखी और प्रभु ने संदेश दिया कि भक्ति की निश्च्छल हठ उनके लिए प्रेम और स्नेह का स्वरूप है।भक्तों ने श्री राम कथा का भरपूर आनंद लिया। श्री राम कथा का आयोजन शाला मंदिर के बाबाजी तथा लाल जी एडवोकेट द्वारा किया जा रहा है। जिसमें समस्त ग्राम वासी तथा क्षेत्र वासी शामिल हैं। इस दौरान कथा पंडाल भक्तों के द्वारा खचाखच भरा नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *