WhatsApp Image 2026-06-05 at 7.48.25 PM

राष्ट्र पटल संवाद

औरैया । जनपद के प्रभारी मंत्री एवं नगर विकास राज्य मंत्री राकेश कुमार राठौर (गुरु) ने अपने प्रथम जनपद आगमन पर जिला प्रशासनिक समन्वय समिति एवं कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर उन्होंने व्यवस्था को परखा और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

बैठक में विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा शासन की प्राथमिकताओं की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए इसमें किसी प्रकार को शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्य की गति धीमी होने से विकास की गति रुकती है जिससे विकास प्रभावित होता है जो उचित नहीं है। कार्यदाई संस्था पर पूरी नजर रखी जाए और मानक का ध्यान रखा जाए।
बैठक के दौरान विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दें,
बैठक में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने भी भाग लिया और जनपद के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *