WhatsApp Image 2026-06-05 at 7.49.38 PM

राष्ट्र पटल संवाद

औरैया। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा सेक्टर मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, केन्द्र प्रभारी एवं संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधन, अभ्यर्थियों की सुविधा, यातायात व्यवस्था तथा परीक्षा केन्द्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई।

इस दौरान परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधाएं, यातायात प्रबंधन, गोपनीयता बनाए रखने तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *