WhatsApp Image 2026-06-07 at 3.03.23 PM

राष्ट्र पटल संवाद

इकदिल (इटावा)। परशुराम सेवा समिति उ.प्र. (रजि.) की एक आवश्यक बैठक रविवार को पालीवाल चौक इकदिल में संपन्न हुयी । बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने की तथा संचालन प्रदेश महामंत्री विनय कुमार द्विवेदी ने किया l बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा तय की गयी एवं मेधावी सम्मान समारोह की तैयारियों पर भी विचार विमर्श किया गया l बैठक में सर्व सम्मति से तय किया गया कि मेधावी सम्मान समारोह 5 जुलाई को आयोजित किया जायेगा l इसके साथ ही संरक्षक कृष्ण मोहन अग्निहोत्री द्वारा महादेवी वर्मा पर लिखित पुस्तक का विमोचन भी किया जायेगा l बैठक में परशुराम सेवा समिति इकदिल की नगर कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा हुयी l इसके साथ ही बैठक में यह भी तय किया गया कि समिति शीघ्र पौधरोपण अभियान चलाएगी और पेड़ों पर लाल फीता बांधकर पेड़ बचाओं के लिए लोगों को जागरूक करेगी l बैठक में संरक्षक कृष्ण मोहन अग्निहोत्री, आनन्द प्रकाश नारायण दुबे, हरिप्रकाश चौधरी, अवधेश किशोर तिवारी, शरद शुक्ला, के.के.त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष गोपाल जी मिश्रा, जिला महामंत्री राज तिवारी, शिवेंद्र मिश्रा, आशीष मिश्रा एड., श्रीकांत दुबे, शुभम पालीवाल, नवीन मिश्रा, विशाल तिवारी, मनोज दीक्षित, ओम मिश्रा, नगर अध्यक्ष गोपाल मिश्रा आदि पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *