September 12, 2026
IMG-20260606-WA0483

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। जन चेतना समिति की मासिक बैठक कटरा साहब खां में राघवेंद्र यादव की अध्यक्षता में डा. प्रणव दीक्षित जी के आवास पर आयोजित हुई।बैठक में सदर के कई प्रतिष्ठित लोगों ने सहभागिता की।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार चतुर्वेदी ने समिति के जनकल्याणकारी कार्यों की चर्चा की व लोगों से अधिक संख्या में सदस्य बनने की अपील की। डा.प्रणव दीक्षित जी ने भी लोगों से समिति की कार्यशैली की सराहना करते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़ने की अपील की।

बैठक को संबोधित करते हुए राघवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि संस्था सदैव समाज के हर तबके के साथ संघर्ष में खड़ी रहती है चाहे नगर पालिका से संबंधित समस्या हो या बिजली विभाग स्मार्ट मीटर से संबंधित समस्या हो।

बैठक में प्रमुख रूप से डा . प्रणव दीक्षित जी की पत्नी , माता जी ,चाचा जी , जिला उपाध्यक्ष अनमोल तिवारी जी,युवा नगर अध्यक्ष विवेक तिवारी जी,ऋषभ तिवारी , ऋषभ दीक्षित,अतुल प्रकाश गुप्ता,एडवोकेट अनुराग भदौरिया,गोपाल गुप्ता ,दिलीप सक्सेना आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *