
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा । 4 यूपी बटालियन इटावा के द्वारा आयोजित कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप 3 ,जो की 1 जून से 10 जून तक अमनींव विजन पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ ll जिसमें श्री तिरुपति बालाजी महाविद्यालय के कुल 25 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया l
ट्रेनिंग कैंप के समापन समारोह में महाविद्यालय की ओर से कैडेट्स प्रवीण ,अमन ,शुभम ,देवकी एवं राशि भदोरिया ने मेडल जीत कर महाविद्यालय एवं स्वयं का नाम रोशन किया llइस कैंप में कैडेट्स को शारीरिक प्रशिक्षण के साथ-साथ नैतिक व सामाजिकता जैसे अलग-अलग विषयों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई जिसमें कमांडिंग ऑफिसर सुधांशु द्विवेदी ने अपनी अहम भूमिका निभाई ll
महाविद्यालय के कैडेट्स अमन ने बेस्ट ड्रिल में मेडल अपने नाम किया वहीं शुभम ने मैप रीडिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर मेडल अपने नाम किया l कैडेट्स प्रवीण ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने हेतु मेडल अपने नाम किया वही गार्ड ऑफ़ ऑनर में राशि भदोरिया ने 2 मेडल अपने नाम कियाll इसी क्रम में कैडेट देवकी ने भी अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के जरिए दो मेडल अपने नाम किए l
कैंप में महाविद्यालय को कुल 7 मेडल प्राप्त हुए ll
महाविद्यालय की ओर से एनसीसी की देखरेख कर रहे प्रवक्ता डॉ पुनीत मिश्रा ने सभी कैडेट्स को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आगे भी यूं ही बखूबी कार्य करने का प्रोत्साहन दिया, साथ ही साथ उन्होंने सभी कैडेट्स को उनके द्वारा किए गए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सराहा l
महाविद्यालय की ओर से प्राचार्य डॉक्टर कुंवर उदयवीर सिंह पवार प्रवक्ता डॉक्टर भूपेंद्र प्रताप सिंह ,डॉक्टर सत्येंद्र प्रताप सिंह, डॉ मनोज मिश्रा ,डॉक्टर नरसी लाल, डॉक्टर प्रमोद कुमार पांडे, डॉक्टर सुनील चौहान, डॉक्टर हाफिजुर रहमान ,डॉक्टर रश्मि गुप्ता आदि उपस्थित रहे l






