राष्ट्र पटल संवाद

इकदिल (इटावा)। परशुराम सेवा समिति उ.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने प्रदेश उपाध्यक्ष के.के.चतुर्वेदी की सहमति पर ब्रह्मनगर औरैया निवासी तेज तर्रार युवा कवि गोपाल पाण्डेय को परशुराम सेवा समिति कानपुर मण्डल का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है l प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सम्राट ने श्री पाण्डेय से आशा व्यक्त की है कि वह मण्डल स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका निभाएगें l श्री पाण्डेय को मण्डल उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर परशुराम सेवा समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *