
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा के जिला उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी ब्रजेश पोरवाल के भाई देवेंद्र पोरवाल के आकस्मिक निधन पर भरथना में अंतिम संस्कार में सती मन्दिर पर पहुंचकर जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान, संरक्षक पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल जिला महामंत्री सुनीत चौहान, रमेश यादव जिला उपाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी, डॉ.सुशील सम्राट, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार सिंह चौहान, उद्योग मंच जिला अध्यक्ष मेजर पांडेय, जिला प्रभारी रवि पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक दीक्षित, सुनील पोरवाल जिला मंत्री गिरीश शुक्ला भरथना अध्यक्ष प्रदीप पोरवाल रज्जन आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है l






