September 12, 2026
IMG-20260617-WA0413

राष्ट्र पटल संवाद 

इटावा। हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और शोहदाए कर्बला की याद में मुहर्रम-उल-हराम के अवसर पर कटरा सेवा कली, इटावा में 1 मुहर्रम से सबील एवं लंगर का एहतिमाम शुरू कर दिया गया है। इस नेक कार्य में क्षेत्र के युवाओं एवं अकीदतमंदों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है।

सबील पर राहगीरों, बच्चों, बुज़ुर्गों एवं आम नागरिकों को शर्बत और ठंडा पानी वितरित किया जा रहा है आयोजकों ने बताया कि मुहर्रम के दिनों में यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा और इमाम हुसैन (अ.स.) की कुर्बानी, इंसानियत, भाईचारे और अमन के पैग़ाम को आम किया जाएगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने सबील से शर्बत ग्रहण किया तमाम अकीदतमंदों से मुहर्रम के कार्यक्रमों में शिरकत करने और आपसी भाईचारे एवं मोहब्बत के संदेश को आगे बढ़ाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *