September 12, 2026
IMG-20260705-WA0302

राष्ट्र पटल संवाद

इकदिल (इटावा)। परशुराम सेवा समिति उ.प्र. (रजि.) का मेधावी सम्मान समारोह श्री एसआरएलटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन इकदिल में आयोजित किया गया l इसके साथ ही संरक्षक कृष्ण मोहन अग्निहोत्री द्वारा महादेवी वर्मा पर लिखित पुस्तक का विमोचन भी किया गया l कार्यक्रम में सीबीएसई बोर्ड व यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के वर्ष 2026 में 80 प्रतिशत तक अंक पाने वाले सभी वर्गों के आधा सैकड़ा मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया l

कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक नरेश चन्द्र भटेले पूर्व प्रधानाचार्य ने की तथा संचालन प्रदेश महासचिव जयशिव मिश्रा ने किया l कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वेश शर्मा ने मां सरस्वती जी की वंदना पढ़कर किया l साथ ही अतिथियों ने भगवान श्री परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप जलाकर विधि पूर्वक पूजन किया l कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट ने कहा कि मेधावियों का सम्मान करने से उनका मनोबल बढ़ता है l अध्यक्षता कर रहे नरेश चंद्र भटेले ने कहा कि परशुराम सेवा समिति का यह सराहनीय कार्य है l कार्यक्रम में कवि गोविन्द द्विवेदी, गोपाल पाण्डेय, विनोद कुमार राठौर आदि ने काव्य पाठ किया l

इस अवसर पर डॉ. उमाकांत शर्मा, संरक्षक आनन्द प्रकाश नारायण दुबे, कृष्ण मोहन अग्निहोत्री, हरि प्रकाश चौधरी, अनिल दुबे, राज कुमार दीक्षित, अनिल दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष के के चतुर्वेदी, प्रदेश महामंत्री विनय कुमार द्विवेदी, प्रदेश प्रभारी के के त्रिपाठी, दीपक त्रिपाठी, शिक्षक नेता भानु प्रकाश अवस्थी, सुनील तिवारी एड. राजेंद्र देव दुबे, गीतिका तिवारी, अनिल चौधरी, गोपाल जी मिश्रा, रवि शंकर चौधरी, रिंकू तिवारी, आशुतोष त्रिपाठी, मुकेश दीक्षित, शिवेंद्र मिश्रा, अंशुल पाण्डेय एड., राजीव त्रिपाठी एड., राज तिवारी, गोपाल मिश्रा, नवीन मिश्रा आदि उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *