
आयतुल्ला अली खामनेई ने शहादत देकर इंसानियत का पैगाम दिया
शहर के विभिन्न स्थानों पर हुआ मजलिसों का आयोजन
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। शहीदाने कर्बला एंव ईरान के शहीद आयतुल्ला अली हुसैनी खामनेई और उनके परिवार की याद में बड़ा इमामबाड़ा पक्की सराये में मजलिस का आयोजन किया गया।
पक्की सराये स्थित बड़े इमामबाड़े में आगा हसन अब्बास नकवी करबलाई, निसार हुसैन बब्बन और मस्जिद सराये शेख में दबीरुल हसन रिज़वी की ओर से आयोजित मजलिस में तकरीर करते हुए मौलाना अनवारुल हसन ज़ैदी इमामे जुमा इटावा ने कहा हुसैन कुरान से और कुरान हुसैन से जुदा नहीं हैं। अल्लाह इंसान को इज्जत देता है और जो इंसान बुराइयों को अपनाता है उसे अल्लाह इज्जत नहीं देता। अगर इज्जत चाहिए तो अल्लाह, रसूल और एहलेबैत के बताए रास्ते पर चलना होगा। ईरान के रहबर आयतुल्ला अली खामनेई ने परिवार के साथ शहादत देकर इंसानियत का पैगाम दिया। दुनिया के तमाम देशों के लोग उनके दफीने में शामिल होने के लिए ईरान पहुंच रहे हैं। दुनिया के किसी दफीने मे इतनी भीड़ नहीं हुई जितनी रहबर अली खामनेई के दफीने में हो रही है। रहबर ने एहलेबैत के रास्ते पर चलकर हुकूमत की और जुल्म का बहिष्कार किया और अपने मुल्क की जनता की हिफाजत की। रहबर की शहादत पर पूरी दुनिया के लोग उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। साबित गंज में मरहूम मुहाफ़िज़ हुसैन के मकान पर शाबिल हुसैन सैफू की ओर से मजलिस हुई जिसमें मौलाना तालिब हुसैनी कानपुर ने तकरीर की। मजलिसों में सलीम रज़ा, जहूर नक़वी, सफीर हैदर ने सोजख्वानी, तनवीर हसन, राहिल सगीर ने नोहा ख्वानी की।
तसलीम रज़ा, अली मेहदी, अख्तर अब्बास रिज़वी मोंटू, आसिफ रिज़वी अश्शू, सलमान रिज़वी, मोहम्मद, अरसलान नक़वी ने कलाम पेश किए। मजलिसों में अल्हाज कमर अब्बास नकवी करबलाई, अहमर जाफरी, सईद नक़वी, शावेज़ नक़वी, मो. मियां, नजमुल हसन, मुशीर हैदर, समर अब्बास, इबाद रिज़वी, शौजब रिज़वी, कैफ़ी, तहसीन रज़ा, शादाब हसन, जहीर अब्बास, सोनू नक़वी, समर, शब्बर अक़ील, परवेज़ हसनैन, राशिद, हसन अली, जीशान हैदर, अदनान जाफरी, मो. जुनैद, मो. जावेद सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।






