राष्ट्र पटल संवाद
इकदिल (इटावा)। कस्बा के मोहल्ला कायस्थान में स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय इकदिल में अभिभावक गोष्ठी का आयोजन 17 जुलाई दिन शुक्रवार को प्रातः 8 बजे से किया जाएगा । विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.सुशील सम्राट ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि अभिभावक गोष्ठी में शिक्षण व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिये अभिभावकों के साथ विचार विमर्श किया जाएगा । प्रधानाचार्य डॉ. सम्राट ने समस्त अभिभावक बंधुओं से अभिभावक गोष्ठी में निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का अनुरोध किया है ।






