IMG-20260714-WA0373

राष्ट्र पटल संवाद

लखनऊ। समाजसेवा और राष्ट्रहित की पत्रकारिता में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले समाजसेवी एवं वरिष्ठ राष्ट्रवादी पत्रकार डॉ. अरविंद चित्तौड़ियां को एक बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लखनऊ में आयोजित अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के भव्य राष्ट्रीय सम्मेलन में उनके दीर्घकालिक अनुभवों और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को देखते हुए, उन्हें सर्वसम्मति से अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन का राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

इस घोषणा के बाद देश भर के पत्रकार जगत, समाजसेवियों और उनके शुभचिंतकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। सम्मेलन में मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने माला पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया।

डॉ. अरविंद चित्तौड़ियां का जीवन देश सेवा और जनसेवा का एक बेहतरीन मिश्रण रहा है।एसोसिएशन के केंद्रीय नेतृत्व का मानना है कि डॉ. चित्तौड़ियां के संगठनात्मक कौशल, प्रशासनिक अनुभव और धारदार पत्रकारिता के अनूठे समन्वय से संगठन को पूरे देश में एक नई दिशा और अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी।

मनोनयन की खबर मिलते ही सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक डॉ. चित्तौड़ियां को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

विभिन्न पत्रकार संगठनों, प्रबुद्ध जनों और सामाजिक संस्थाओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पत्रकारिता जगत के लिए एक बेहद सकारात्मक कदम बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *