
700 से 25,000 रु. तक की मिलेंगी बेटरियां
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। वाहन चालकों एवं सोलर उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु नौरंगाबाद चौराहा के पास गिलहरी पुल पर रविवार को भव्य समारोह के बीच “सिटी टाटा बैटरी जंक्शन” का शुभारंभ हुआ जिसका फीता काटकर उद्घाटन उत्तर प्रदेश ईंट निर्माता समिति उपाध्यक्ष श्री कुमुदेश चंद्र यादव के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के प्रोपराइटर आकिप हुसैन ने बताया कि यहां टाटा कंपनी की सभी प्रकार की ऑटोमोबाइल बैटरियां उपलब्ध होंगी। बैटरियों की कीमत ₹700 से शुरू होकर ₹25,000 तक है। इसके साथ ही सोलर बैटरी भी यहां उचित दाम पर मिलेंगी।
उद्घाटन के मौके पर आदिल अख्तर, शाहिद, मोबीन खान, सैयद इकबाल, आजम अहमद, हुसैन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और व्यापारी मौजूद रहे। सभी ने नए प्रतिष्ठान के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रोपराइटर आकिप हुसैन ने कहा कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण प्रोडक्ट के साथ बेहतर आफ्टर सेल सर्विस भी दी जाएगी।






