
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) इटावा इकाई के जिलाध्यक्ष डॉ. शमशाद हुसैन वारसी का यौम-ए-पैदाइश पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया।
इस अवसर पर महिला विंग की जिलाध्यक्ष सुहाना बेगम ने AIMIM जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर डॉ. वारसी को जन्मदिन की मुबारकबाद दी। वहीं जिला उपाध्यक्ष गुफरान पठान जी.के. ने एक रेस्टोरेंट में AIMIM परिवार एवं साथियों के साथ केक काटकर उन्हें शुभकामनाएँ एवं मुबारकबाद पेश की।
कार्यक्रम के दौरान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार सैफ तैमूरी ने भी स्क्रीन पर डॉ. शमशाद हुसैन वारसी की जन्मदिन की तस्वीर प्रदर्शित कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं। बड़ी संख्या में उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने फूल-मालाएँ पहनाकर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की दुआ की।
अपने संबोधन में डॉ. शमशाद हुसैन वारसी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “आप सभी की मोहब्बत, दुआओं और दिल से निकले खूबसूरत अल्फ़ाज़ ने मेरे इस ख़ास दिन को और भी यादगार बना दिया। आप सभी का प्यार मेरे लिए एक अनमोल तोहफ़ा है, जिसे मैं हमेशा अपने दिल में संजोकर रखूँगा। अल्लाह तआला आप सभी को सलामत रखे, खुशियाँ और बरकतें अता फ़रमाए। आमीन।”
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह, विश्वास और अपनापन उन्हें समाज एवं जनता की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों द्वारा एक-दूसरे को केक खिलाकर, मुबारकबाद देने तथा डॉ. वारसी के उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सफल जीवन की दुआ के साथ हुआ।






