राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। भारतीय गौरक्षा परिषद ने संगठन के विस्तार एवं गौ सेवा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से श्री शुभम चौहान उर्फ़ शिवा ठाकुर को कानपुर मंडल अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति पत्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहित चौधरी द्वारा जारी किया गया।
नियुक्ति के उपरांत शुभम चौहान उर्फ़ शिवा ठाकुर ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भारतीय गौरक्षा परिषद की नीतियों एवं उद्देश्यों के अनुरूप पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि गौ सेवा, गौ संरक्षण, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गौमाता की रक्षा एवं संरक्षण प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य है और संगठन के माध्यम से इस अभियान को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। साथ ही कानपुर मंडल में संगठन को मजबूत कर अधिक से अधिक लोगों को गौ सेवा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों, गौ सेवकों एवं शुभचिंतकों ने श्री शुभम चौहान उर्फ़ शिवा ठाकुर को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।






