IMG-20260801-WA0474

राष्ट्र पटल संवाद

इकदिल (इटावा)। समाजसेवी, वरिष्ठ पत्रकार एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े डॉ.सुशील सम्राट का जन्मदिन नगर में विभिन्न स्थानों पर हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर साहित्य सेवा निधि इकदिल द्वारा मां शीतला देवी मंदिर, मोहल्ला कायस्थान इकदिल में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी, पं. विनय कुमार द्विवेदी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर परशुराम सेवा समिति के संरक्षक हरिप्रकाश चौधरी, प्रदेश महामंत्री जयशिव मिश्रा, विनय कुमार दुबे, आशुतोष त्रिपाठी, राज तिवारी, नगर अध्यक्ष गोपाल मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सहभागिता कर डॉ.सुशील सम्राट को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय रीतौर में डॉ. सुशील सम्राट ने बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मो. क़ासिम, धीरज अग्निहोत्री, ज्योति अग्निहोत्री सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, इटावा के जिला उपाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी के रूप में भी डॉ. सुशील सम्राट का जन्मदिन इकदिल स्थित संगठन के पदाधिकारी राजू राजपूत के प्रतिष्ठान पर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संतोष चौहान के नेतृत्व में जिला महामंत्री रमेश यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कनौजिया, महेवा युवा नगर अध्यक्ष गगन पोरवाल, महेवा युवा नगर उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता तथा महेवा युवा नगर कोषाध्यक्ष शांति स्वरूप राजपूत सहित पदाधिकारियों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संतोष चौहान एवं अन्य पदाधिकारियों ने डॉ. सुशील सम्राट को फूल-मालाएँ पहनाकर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में राजकुमार गुप्ता, राजीव सिंह राठौर, बबलू गुप्ता, आलोक राजपूत, सचिन राजपूत सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *