
शफी अहमद बालक को निर्विरोध सभासद निर्वाचित होने पर किया गया सम्मानित
भारतीय मंसूरी वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। भारतीय मंसूरी वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक रतन नगर स्थित सत्यम शिवम मैरेज होम में जिलाध्यक्ष हाजी मुईन उद्दीन उर्फ गुडडू मंसूरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ तिलावते कुरान पाक से हुआ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए भारतीय मंसूरी वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हाजी मुईन उद्दीन उर्फ गुडडू मंसूरी ने कहा एसोसिएशन हमेशा समाज के हित मे कार्य करती रहेगी। समाज ने जो प्रस्ताव रखे हैं उनपर गम्भीरता से विचार कर उन्हें पूरा करने का प्रयास करेंगे। समाज की तरक्की के लिए एसोसिएशन दृढ़ संकल्पित है। बैठक में समाज के हित मे सुझाव मांगे गए। बैठक में शफी अहमद बालक के सभासद बनने पर एसोसिएशन की ओर से उनका प्रतीक चिन्ह देकर जोशीला स्वागत किया गया। एसोसिएशन ने संरक्षक हाजी हबीब मंसूरी, नूर मो. उर्फ नत्थू मंसूरी, हाजी इसरार मंसूरी, सूफी शहाबुद्दीन मंसूरी, हाजी फैज मंसूरी, शहाबुद्दीन मंसूरी को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। भारतीय मंसूरी वेलफेयर एसोसिएशन ने संरक्षक शमशेर खां मंसूरी, हफीज खां मंसूरी, बन्ने खां मंसूरी के निधन पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बैठक का सफल संचालन महासचिव शफी अहमद बालक ने किया।
बैठक में डा. काले खां मंसूरी, नसीर उद्दीन मंसूरी, डा. शमसुद्दीन सईदी, हाजी लड्डन मंसूरी, रहीस उर्फ गुडडू मंसूरी, हाजी जमीर हसन, मजीद मंसूरी, सलीम मंसूरी, यूनुस मंसूरी, युसुब मंसूरी, सतीक मंसूरी, जावेद सुलेमान, अनवर मंसूरी, अनीस मंसूरी, तसलीम मंसूरी एड., शकील अहमद पापे, हामिद मंसूरी, असरार अहमद, शाहबाज मंसूरी, मुन्ना देवा मंसूरी, अजीम मंसूरी, शकील मंसूरी सहित समस्त ब्लाकों, तहसीलों के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।






