राष्ट्र पटल संवाद

इकदिल (इटावा)। परशुराम सेवा समिति उ.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट ने मुबारकपुर, इकदिल निवासी राज तिवारी को परशुराम सेवा समिति, इटावा का युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है l इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि राज तिवारी युवाओं को संगठन से जोड़कर समिति को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

राज तिवारी के युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर परशुराम सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *