September 12, 2026
IMG-20260816-WA0274

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। लायंस क्लब इटावा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह डी.के.इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों के साथ मनाया।

इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष एम.जे. एफ.लायन डॉ.राम नारायन वर्मा, कैबिनेट सचिव लायन अतुल भार्गव, अध्यक्ष एम.जे.एफ.लायन तरनपाल सिंह कालरा एवं सचिव अनुराग मिश्रा ने स्कूल प्रबंधन के साथ ध्वजारोहण किया।

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में स्कूल के बच्चों ने देश भक्ति से ओतप्रोत गीत,नाटिका एवं नृत्य की प्रस्तुति दी।बच्चों द्वारा अत्यंत उत्साह के साथ देशभक्ति एवं सामाजिक जीवन के संदेश से भरी सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति की सभी ने भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए मंडलाध्यक्ष व क्लब अध्यक्ष ने बच्चों को पांच हजार पांच सौ रुपए देकर पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष एवं क्लब अध्यक्ष ने बच्चों को प्रेरणादायी संदेश दिया तथा क्लब की तरफ से सभी बच्चों को उपहार भी भेंट किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *