September 12, 2026
IMG-20260816-WA0247

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। 80वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवा संघर्ष मोर्चा की तरफ से सद्भावना यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सद्भावना यात्रा के दौरान लोगों ने देश की एकता, अखंडता, आपसी भाईचचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। यात्रा में देशभक्ति के नारों सेवातावरण गूंज उठा। प्रतिभागियों ने सभी वर्गों के लोगों से मिल-जुलकर रहने और राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

युवा संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनुराज राठौर ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यात्रा कटरा पुर्दल खां से शुरू होकर शास्त्री चौराहा पर लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर मनुराज राठौर ने श्रद्धांजलि अर्पित की। यात्रा का जगह जगह लोगांे ने भव्य स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष और बलिदानों की याद दिलाता है। समाज में प्रेम, शांति और सदभाव बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।सद्भावना यात्रा का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। आयोजन चंद्रवीर सिंह ने किया यात्रा में एड अश्वनी सिंह,एड राजेश त्रिपाठी अध्यक्ष बार काउंसिल,लज्जाराम बघेल, पूर्व प्रत्याशी सिद्धार्थशंकर, नरेश भदोरिया रोलिंग स्केटिंग चौंपियंस के संचालक, राहुल,दीपू तोमर, राहुल यादव,धर्मेंद्र राठौर, पप्पू राठौर, रफत अली खान, सौरभ सिंह उर्फ जीतू, राहुल कुमार, बॉबी यादव भरथना, बब्लू दिवाकर, शिवम, पिंटू यादव, आदेश,आशु, भूरे,सूरज पाल सिंह चौहान, गुड्डू यादव, सुनील तिवारी एड, राहुल इन्द्रेश, गौरव, कृष्णाऔर भरथना टीम मिश्रा राज किशोर पोरवाल,अमित तिवारी संजय तोमर,बृजेंद्र भदोरिया,ललित यादव, निमित्त यादव, अभिषेक सेंगर,सर्वेश, संतोष राजपूत,नीलू राजपूत, अन्नू वारसी, संजीव लचबाई, डब्बू चौधरी, मनु तिवारी, मनीष शाक्य, मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *