September 12, 2026
IMG-20260823-WA0355

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। उ. प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल इटावा के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने इटावा शहर के प्रमुख व्यवसायी नरेन्द्र नाथ चतुर्वेदी (बल्लू चौधरी) को जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा का संरक्षक मनोनीत किया है l श्री बल्लू चौधरी को संरक्षक मनोनीत किये जाने पर उनके आवास पर पहुँचकर नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने स्वागत किया और व्यापार मंडल का अंग वस्त्र पहनाकर उनका सम्मान किया l स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान, जिला महामंत्री रमेश यादव, जिला उपाध्यक्ष शरद बाजपेई, जिला उपाध्यक्ष उमेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी डॉ.सुशील सम्राट, प्रदीप कनौजिया, सुनीता कुशवाहा, अरुण मिश्रा, अतुल त्रिपाठी, मुकेश अग्रवाल अनुराग वर्मा आदि पदाधिकारी शामिल हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *