October 25, 2026
IMG-20260914-WA0429

जिला कार्यालय पर दिखा कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह, डॉ. शमशाद हुसैन वारसी ने किया नए साथियों का पुरखुलूस इस्तकबाल

राष्ट्र पटल संवाद 

इटावा। उत्तर प्रदेश में मिशन 2027 को लेकर AIMIM ने इटावा में अपनी संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। रविवार को AIMIM इटावा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ. शमशाद हुसैन वारसी के नेतृत्व में आयोजित सदस्यता अभियान में दो दर्जन से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता अभियान के दौरान पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और नए सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। नए साथियों का स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. शमशाद हुसैन वारसी ने कहा कि AIMIM को बूथ और मोहल्ले तक मजबूत करने का अभियान लगातार जारी रहेगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर पहुंचकर लोगों को पार्टी की नीतियों, विचारधारा, सामाजिक न्याय और राजनीतिक हिस्सेदारी के संदेश से जोड़ने की अपील की।

इन नए साथियों ने AIMIM परिवार में की एंट्री

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में विशाल बाबू जाटव, चांद बाबू खान, मोहम्मद उवैद, मोहम्मद फैजान कुरैशी, एडवोकेट मोहम्मद कफील कुरैशी, मोहम्मद इरफान, परवेज कुरैशी, मोहम्मद इरशाद, रेहान खान, सलमान खान, साजिद खान, मोहम्मद सरफराज अंसारी, रितिक, मोहम्मद दानिश, निज़ाकत अली, आजाद, मोहम्मद इमरान सहित अन्य साथी शामिल रहे।

जिलाध्यक्ष ने सभी नए सदस्यों का दिल की गहराइयों से इस्तकबाल और पुरखुलूस स्वागत करते हुए कहा कि नए साथियों के जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

संगठन विस्तार में जुटी AIMIM

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सलमान सिद्दीक़ी, मीडिया प्रभारी मो. शावेज़ राईन, जिला महासचिव नईम अली, दानिश अंसारी, मो. शोएब, रियाज़ उर्फ भोला, मुस्तहीद अली, तारिक अंसारी, सेक्टर अध्यक्ष अदनान सलीम खान राजा, अयान कुरैशी उर्फ अरमान सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। और पदाधिकारियों ने कहा कि सदस्यता अभियान के जरिए संगठन को गांव, मोहल्ले और बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आगामी मिशन 2027 उत्तर प्रदेश को लेकर जमीनी सक्रियता बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *