
असदुद्दीन ओवैसी बोले ‘यूपी में पार्टियों ने मुस्लिमों का वोट लिया और उनसे दरी बिछवाई
अनवर पठान- स्थानीय सम्पादक
कानपुर (राष्ट्र पटल)। विधानसभा चुनाव 2027 नजदीक आते हि असदुद्दीन ओवैसी भी मिशन 27 को लेकर सक्रिय हो गए कि और यूपी में चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इसी कड़ी में ओवैसी कानपुर पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी ने कानपुर में एक जनसभा के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए सवाल किया था कि जब उनके (अखिलेश) मुख्यमंत्री रहते हुए सरकार थी, तब उत्तर प्रदेश में कितने दंगे हुए थे। असदुद्दीन ओवैसी ने सपा और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने सिर्फ मुसलमानों का वोट लिया कि।यूपी में पार्टियों ने मुस्लिमों का वोट लिया और उनसे दरी बिछवाईऔर यदि यूपी में बीजेपी को रोकना है, तो उनकी पार्टी (AIMIM) को सम्मानजनक हिस्सेदारी और गठबंधन के साथ आगे आना होगा।ओवैसी कानपुर के दौरे और जनसभा के दौरान सपा सरकार के पुराने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था और दंगों के मुद्दों को लेकर आक्रामक नजर आए।ओवैसी के इस बयान से उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में समाजवादी पार्टी और एआईएमआईएम (AIMIM) के बीच की तल्खी और बढ़ गई है।AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कानपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, 2027 का विधानसभा चुनाव आ रहा है तो कह रहे हैं, ‘भैया आ रहे हैं।’ अच्छा, तुम्हारा ‘भैया’ आ गया तो क्या हुआ था? कितने दंगे हुए थे?
असदुद्दीन ओवैसी पर भाजपा की बी टीम होने के आरोप लगते है कही न कही उन्ही आरोपों बीच उनका भाषण नजर आया ओवैसी भाजपा की योगी सरकार पर थोड़ा बहुत बोले पर विपक्ष पर बरस पड़े और भाजपा से सीधे तौर पर मुकाबले मे खड़ी सपा पर जमकर बरसे उनके निशाने भाजपा कम सपा जायदा रही जैसे यूपी मे भाजपा की योगी सरकार नही अखिलेश यादव सपा सरकार हो।
बही मोदी सरकार के यूपी आई पर शुल्क लगाने के फैसले पर एक लाइन नही बोले। अखिलेश यादव के खिलाफ जयंत चौधरी की बकालत कर गए जबकि जयंत चौधरी भाजपा के साथ है। मुस्लिम पर हो रहे जुल्म पर शांत है फिर भी ओवैसी को जयंत पसंद आए।






