
अनवर पठान
फर्रुखाबाद। ज़िलें की दैनिक हलचल मे कल का दिन खास होने जा रहा है। शहर मे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूँकेगा जिसकी सूचना सोशल मीडिया पर आने के बाद जिले की सियासत मे नई हलचल तेज़ हो गई है। आज़ाद समाज़ पार्टी से जुड़े रहे युवा नेता शहेजान मंसूरी ने आंदोलन भी ऐलान किया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित आंदोलन को लेकर संयोजक शहेजान मंसूरी ने एक वीडियो जारी कर जनपद के नेताओं, युवाओं और पीड़ित मतदाताओं से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर है और इसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी होनी चाहिए।
शहेजान मंसूरी की ओर से जारी अपील में आंदोलन को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किए जाने की बात कही गई है। उन्होंने जनपद के लोगों से आंदोलन में पहुंचकर अपनी सहभागिता दर्ज कराने का आह्वान किया है।जानकारी के अनुसार, आंदोलन का आयोजन 8 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे से अनिश्चितकालीन रूप से फर्रुखाबाद के टाउन हॉल पार्क में प्रस्तावित है। आंदोलन का स्वरूप शांतिपूर्ण स्थायी धरना एवं आंदोलन बताया गया है।आयोजक ने यह भी कहा गया है कि आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से किया जाएगा और प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों, कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था तथा सार्वजनिक सुविधाओं में अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न नहीं किया जाएगा। शहेजान मंसूरी ने अपनी अपील के माध्यम से नेताओं, युवाओं और मतदाताओं से आंदोलन में भाग लेने की बात कही है। अब प्रस्तावित धरने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर क्या निर्णय लिया जाता है और आंदोलन में कितने लोग शामिल होते हैं, इस पर नजर रहेगी।






