October 24, 2026
IMG-20261017-WA0615

वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने आशीर्वाद देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की, न्याय और इंसानियत के रास्ते पर चलने का दिया संदेश

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। जिला एवं सत्र न्यायालय इटावा में डीएम कार्यालय के सामने बरामदा नंबर दो में अधिवक्ता अज़हरउद्दीन को मुकम्मल अधिवक्ता की उपाधि मिलने पर खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर अधिवक्ता साथियों ने उन्हें बधाई देते हुए वकालत के क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में वकालत की गरिमा, वरिष्ठ-जूनियर अधिवक्ताओं के सम्मान और आपसी भाईचारे की प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली।

इस खास मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मेंद्र पांडे ने अधिवक्ता अज़हरउद्दीन को बैंड बांधकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज में जुड़ना गौरव की बात है। वकालत केवल एक पेशा नहीं, बल्कि न्याय, संविधान और आम लोगों के अधिकारों की रक्षा करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने अज़हरउद्दीन को आशीर्वाद स्वरूप नकद धनराशि भेंट करते हुए जीवन में तरक्की करने और पीड़ितों के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ने की शुभकामनाएं दीं।

अधिवक्ता संजीव कुमार ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी और पूरी ईमानदारी, लगन एवं मेहनत के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की सलाह दी। वहीं अधिवक्ता रामकिशोर ने सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया और वकालत की गरिमा बनाए रखते हुए ईमानदारी से आगे बढ़ने का संदेश दिया।

रवि मुंशी जी ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं को हमेशा अपने जूनियर साथियों का मार्गदर्शन और सहयोग करना चाहिए। वहीं जूनियर अधिवक्ताओं का भी दायित्व है कि वे वरिष्ठों का सम्मान करें और उनसे सीख लेकर अपने पेशे में आगे बढ़ें। उन्होंने अज़हरउद्दीन को उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं देते हुए पूरी निष्ठा से जिम्मेदारी निभाने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान हिमांशु पटेल, अंबुज कुमार, संगीता सहित अन्य अधिवक्ताओं के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रबल प्रताप सिंह, अधिवक्ता कृष्ण मुरारी, अधिवक्ता कुमारी शिवम, अधिवक्ता दुर्गेश कुमार उर्फ टीटू, अधिवक्ता जीतू ठाकुर सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।

यह अवसर अधिवक्ता समाज में आपसी सहयोग, सम्मान, भाईचारे और न्याय के प्रति समर्पण का संदेश देने वाला रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *