September 12, 2026
IMG-20260629-WA0287

मुख्य अतिथि कासिम अंसारी ने किया टूर्नामेंट का शुभारंभ

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। अंसारी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 9 का आयोजन अली कालोनी बाह अड्डा में किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि मोहम्मद क़ासिम अंसारी प्रदेश प्रवक्ता/ सलाहकार बुनकर एकता समिति ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करके किया।

टूर्नामेंट के संयोजक शानू अंसारी, नाजिम अंसारी, अरमान अंसारी, सह संयोजक इमरान अंसारी व आमिर मंसूरी ने मुख्य अतिथि कासिम अंसारी, विशिष्ट अतिथि सर्वश्री राजीव पाल जिला उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, शारिक अंसारी प्रबंधक बुनकर एकता समिति, हाफ़िज़ मोहम्मद रईस कोषाध्यक्ष, सगीर अहमद सचिव व शावेज़ नक़वी का माल्यार्पण कर व प्रतीक चिन्ह देकर किया। उद्घाटन मैच आरसीबी क्लब और शहंशाह क्लब के बीच हुआ। आरसीबी क्लब के कप्तान उमैर अंसारी ने 6 छक्के व 2 चौके लगाकर 54 रन बनाए और अपनी टीम को विजय दिलाई। कमेंट्री का दायित्व शामिम, अफजाल, तौक़ीर अंसारी व जमील ने निभाया। एंपायर की भूमिका नाजिम अंसारी व रविश अंसारी ने निभाई। विजेता टीम को मुख्य अतिथि मोहम्मद क़ासिम अंसारी ने पांच सौ रुपए एवं विशिष्ट अतिथि राजीव पाल ने दो सौ रूपये के नगर पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर राजू, सोहेल, वसीम, नावेद, फैसल, दानिश, राहिल अंसारी, इंतज़ार अंसारी, शाहरुख अंसारी, फैजान अंसारी, कैफ अंसारी, माजिद अंसारी का टूर्नामेंट में सराहनीय योगदान रहा। टूर्नामेंट देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *