
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। राष्ट्रीय स्वगणना अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन इटावा के स्वगणना अभियान के फील्ड मास्टर ट्रेनर शिक्षक राकेश पांडेय व डॉ पीयूष दीक्षित की टीम ने शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान सियादेवी मेमोरियल हॉस्पिटल,इटावा के समस्त चिकित्सा स्टाफ को महत्वपूर्ण स्वगणना प्रशिक्षण देकर गणना का कार्य सम्पन्न कराया, जिसमें संस्थान के चेयरमैन डॉ रामाकांत रावत डायरेक्टर डॉ रजनी रावत, सहित समस्त हॉस्पिटल स्टाफ ने भी महत्वपूर्ण जानकारियों को अपने मोबाइल से स्वयं ही भरकर पूरा किया।
डॉ पीयूष दीक्षित ने इस माध्यम से जनपद के सभी लोगों से अपील की कि,जनपद के सभी सम्मानित जन स्वगणना अभियान के इस महत्पूर्ण राष्ट्रीय अभियान से 21 मई तक जुड़कर राष्ट्र सहयोग के भागीदार अवश्य बनें।






