राष्ट्र पटल संवाद

इकदिल (इटावा)। परशुराम सेवा समिति उ.प्र. (रजि.) की कोर कमेटी की एक आवश्यक बैठक 28 जून दिन रविवार को प्रात: 10 बजे से प्रदेश कार्यालय मोहल्ला कायस्थान इकदिल में होगी । उक्त जानकारी देते हुए परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट व प्रदेश महामंत्री विनय कुमार द्विवेदी, प्रदेश महामंत्री जयशिव मिश्रा ने बताया कि बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा तय की जाएगी एवं 5 जुलाई को होने वाले मेधावी सम्मान समारोह की तैयारियों व निष्क्रिय पदाधिकारियों को पद मुक्त करने आदि पर भी विचार विमर्श किया जायेगा l उन्होंने परशुराम सेवा समिति के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों से बैठक में निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का अनुरोध किया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *