
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। उर्दू मुहल्ला वार्ड में हुए उप चुनाव में सभासद पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर एडवोकेट फहीम अब्बास के आवास पर शफी अहमद बालक का स्वागत किया गया किया।
इस अवसर पर एडवोकेट फहीम अब्बास के पिता, कौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास ने शफी अहमद बालक को दुआओं से नवाज़ते हुए कहा कि वार्ड के लोगों ने तुमको फिर जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे ईमानदारी व लगन के साथ पूर्व की भांति निभाना होगी और हर गरीब व असहाय व्यक्ति की समस्या का समाधान कराना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
इस मौके पर निर्विरोध निर्वाचित सभासद शफी अहमद बालक ने अपने बुजुर्गों को आश्वास्त किया कि वार्ड की जनता ने जो विश्वास जताया उस पर पूरी शिद्दत से खरा उतरने का प्रयास रहेगा और जनसमस्याओं को प्राथमिकता से समाधान कराया जाएगा तथा वार्ड का प्रत्येक नागरिक मेरे परिवार का सदस्य है उनके हर सुख-दुख में हमेशा खड़ा रहूंगा और हमारे वार्ड के लोगों ने निर्विरोध निर्वाचन कराकर मेरी जिम्मेदारी को जो बढ़ाया है उस पर हर संभव प्रयास कर खरा उतरूंगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता मुन्ना खालिद, खुर्शीद आलम, शाहनवाज आलम, एडवोकेट फहीम अब्बास, कन्हैयालाल शंखवार, रमेश प्रजापति, श्रीराम प्रजापति, जलीसुल हसन वारसी, अनीसुल हसन वारसी, मुअज्जम अली, रितिक उपस्थित रहे।





