September 12, 2026
WhatsApp Image 2026-01-01 at 4.23.40 PM

राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। इटावा महोत्सव पंडाल में 29 दिसंबर सोमवार को आयोजित हुए घर की लक्ष्मी हैं बेटियां कार्यक्रम की संयोजक डॉ.ज्योति वर्मा ने गुरुवार को परिणाम घोषित कर दिए।
प्राथमिक वर्ग विविध वेश- भूषा प्रदर्शन में आकृति मिश्रा सन शाइन स्कूल प्रथम,दिगांगना पुलिस मॉडर्न सीनियर सेकेंड्री. स्कूल द्वितीय, आश्रिता लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल व आमायरा असीम विवेकानंद सीनियर सेकेंड्री स्कूल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
स्लोगन सहित पोस्टर बनाओ में कनिष्ठ वर्ग में आध्या राजपूत सेवन हिल्स इंटर कॉलेज प्रथम, पलक गुरुकुल एकेडमी ब्रह्म नगर द्वितीय, अदिति पीएम श्री चितभवन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन सहित पोस्टर बनाओ में मध्यम वर्ग में कशिश शर्मा सनातन धर्म इंटर कॉलेज प्रथम, पूर्णिमा त्रिपाठी ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज ने व्यक्तिगत प्रतिभाग क़र द्वितीय, वैभवी सनातन धर्म इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अल्पना बनाओ में मानसी सुभाष इंटर कॉलेज विक्रमपुर ने विशेष पुरस्कार प्राप्त किया। नृत्य नाटिका कनिष्ठ वर्ग कम्पोजिट विद्यालय बहादुरपुर बसरेहर प्रथम, पीएम श्री चितभवन द्वितीय, सेविन हिल्स व विहान आवासीय संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। वहीं गुरुकुल एकेडमी ब्रह्मनगर ने विशेष स्थान प्राप्त किया। मध्यम वर्ग नृत्य नाटिका समूह में कृष्णा मिशन स्कूल ने विशेष स्थान प्राप्त किया। मेहंदी लगाओ में जूली सुभाष इंटर कॉलेज विक्रमपुर प्रथम, अंजलि चौहान सेविन हिल्स इंटर कालेज द्वितीय तथा अंजलि पुलिस मॉडर्न इंटर कॉलेज तृतीय स्थान पर रहीं। वरिष्ठ वर्ग एकल नृत्य में आयुषी कुशवाहा ने विशेष स्थान प्राप्त किया।
संयोजक डॉ. ज्योति वर्मा ने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह की सूचना जल्द दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *