September 12, 2026
IMG-20260521-WA0363

राष्ट्र पटल संवाद

औरैया। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुपालन में कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम, वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक वाह्य निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान संबंधितों को निर्देशित किया कि सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा कर्मियों की निर्धारित समय के अनुरूप ड्यूटी सुनिश्चित की जाये जिससे सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई शिथिलता/लापरवाही दृष्टिगत न हो साथ ही सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम का संचालन देखते हुए निर्देशित किया कि सुरक्षा की दृष्टि से 24 घण्टे संचालित रखा जाए जिससे आने जाने वालों की गतिविधि कैमरे में कैद हो। उन्होंने ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया कि परिसर की साफ- सफाई को दुरूस्त रखा जाए।

निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अविनाश चंद्र मौर्य, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमर सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राविन्द्र सहित संबंधित अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *