राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। ऑल टीचर्स इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा)उत्तर प्रदेश की इटावा इकाई ने डीपीआरओ का वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में न्यायिक जांच की मांग की है
अटेवा इटावा के जिलाध्यक्ष अजय कुमार यादव तथा जिलामंत्री डॉ लवकुश जाटवानी की ओर से संगठन के लेटरपेड पर लिखित जिलाधिकारी को संबोधित दिए ज्ञापन में उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर डीपीआरओ बनवारी सिंह का वायरल वीडियो हो रहा है इस सम्बन्ध में जिला पंचायत राज विभाग इटावा में तैनात कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर जब जब अटेवा पुरानी पेंशन बहाली मंच का प्रतिनिधि मंडल जिला पंचायत राज अधिकारी से मिला तब तब बिना किसी भेदभाव तथा किसी कर्मचारी से बिना कुछ लेनदेन किए समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाता रहा है तथा अटेवा के संज्ञान में डीपीआरओ बनवारी सिंह सरकारी आचरण नियमावली के तहत शासकीय उत्तरदायित्वों का पूर्ण लगन एवं ईमानदारी से शासन की नीतियों का निर्वहन करते हैं उन्होंने जिलाधिकारी महोदय से मांग की है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच कर पुख्ता पुष्टि कर न्यायिक जांच की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *