September 12, 2026
IMG-20260216-WA0257

अकमल खान

रायबरेली (राष्ट्र पटल)। सलोन नगर के ऊंचाहार रोड स्थित टाइम्स कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा ट्रिपल सी (CCC) परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी **मोहन त्रिपाठी** ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में सामान्य शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा भी अत्यंत आवश्यक है। कंप्यूटर शिक्षा युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाती है और रोजगार के अवसरों को बढ़ाती है। उन्होंने संस्था के संचालक अनीस अहमद को धन्यवाद देते हुए कहा कि गरीब बच्चों को निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण देकर वे सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष **चंद्रशेखर रस्तोगी** ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सलोंन के बच्चे व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में ऊंचाइयों को छूकर कस्बे का नाम रोशन करें।

सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समाजसेवी पूर्व सभासद इसरार हैदर रानू ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना से क्षेत्र के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे इस योजना की जानकारी अन्य बच्चों तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक छात्र लाभान्वित हो सकें।

टाइम्स कॉन्वेंट के प्रिंसिपल नफीस अहमद तथा मोहम्मद तैयब खान ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय के समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संस्था द्वारा टॉपर विद्यार्थियों—मणिकांत साहू, अराफात हसन, मोहम्मद शाद, मोहम्मद हुसैन, अंजलि अग्रहरी आदि को सर्टिफिकेट एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *