IMG-20260401-WA0309

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। टीचर्स इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेशनल मूमेंट ऑफ ओल्ड पेंशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आव्हान पर आज 1 अप्रैल को प्रतिवर्ष की भांति पुरानी पेंशन बहाली एनपीएस एवं यूपीएस के विरोध में शिक्षक कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर अपने अपने संस्थानों में कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए विरोध किया । इस मूक प्रदर्शन पर पूछने पर बताया गया कि आज के ही दिन केंद्रीय कर्मचारियों की वर्ष 2004 व उत्तरप्रदेश में 2005 से पुरानी पेंशन बंद की गई थी उस काले दिन की याद में यह प्रदर्शन पूरे राज्य में शिक्षक व कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है एवं तात्कालिक सरकार से पुर

कर्मचारी शिक्षक लगातार पिछले 15 वर्षों से पुरानी पेंशन बहाली की माँग कर रहे हैं, जिसको हिमांचल प्रदेश, राजिस्थान, झारखण्ड राज्यों में पुनः लागू कर दिया गया है। केरल व पश्चिम बंगाल में पहले से ही पुरानी पेंशन योजना लागू है। जब तक पुरानी पेंशन बहाली नहीं होती तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *