WhatsApp Image 2026-01-01 at 6.04.56 PM

राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। नववर्ष पर विकास कालोनी इटावा में कवि शिवगोपाल अवस्थी के सानिध्य में आयोजित कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर फीता काटकर काव्य गोष्ठी का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने कहा की काव्यपुंज की प्रेरणा में समाज को सकारात्मक विचार मिलता है समाज के वर्तमान स्वरूप को कवि की रचना में उल्लिखित किया जाता है। श्री शर्मा ने कहा कि समाज के विषैला बिगड़ते स्वरूप पर साहित्यकार कलमकार तथा पत्रकारों को अपनी पैनी धार से मुक्कमल करने की आवश्यकता है। जब सत्य श्रम वास्तविकता तथा पात्रता का चयन रुकने लगे तब साहित्यकारों को मौन न होकर मुखर होने की आवश्यकता है। मुख्य अतिथि के भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा का शिव गोपाल अवस्थी तथा रवि मिश्र ने माल्यार्पण कर अंग वस्त्र से स्वागत किया। कवि सम्मेलन में कवियों का भी शिव गोपाल अवस्थी ने अंग वस्त्र से सम्मान किया। राष्ट्रीय कवि राजीव राज ने रचना पढ़ते हुए कहा की इसलिए यह बात गांठ बांध लो यही इस व्यावहारिक जगत का सार है अधिकांश लोगों के सानिध्य का हेतु सिर्फ और सिर्फ आवश्यकताओं का व्यापार है। सुप्रसिद्ध कवि शिव गोपाल अवस्थी ने रचना पढ़ते हुए कहा की पता नहीं सांसों का पहिया रुक जाए चलते-चलते और दिया जीवन का बुझ जाए कब जलते जलते।। वीर रस के कवि मयंक बिधौलिया ने अपनी रचना में कहा कि बेशक दो वक्त की रोटी है मुझ पर लाखों की वसीयत नहीं मेरा जमीर कोई खरीद ले तो किसी की हैसियत नहीं। कवि अवनीश त्रिपाठी ने कहा कि एक एंड्रॉयड लाकर पापा को भी दे दिया है वह भी अब दिन भर अब फोन ही चलाते हैं।। कवि रजनीश त्रिपाठी ने अपनी रचना में कहा कि वक्त कैसा भी हो कल बदल जाएगा।। कवियत्री प्रतीक्षा ने अपनी शानदार रचना में कहा की राम नाम ही सत्य है राम नाम आधार। कवि गोविंद माधव शुक्ला ने गोविंद गीता पर काब्य पाठ किया।
संचालन प्रखर कवि मयंक बिधौलिया द्वारा किया गया। काव्य गोष्ठी में प्रमुख रूप से सर्वजीत सिंह नगर कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मुकेश चौधरी,जगदीश तिवारी, के के त्रिपाठी,रमन दीक्षित,निरुपमा अवस्थी, श्रेया अवस्थी, आर्या अवस्थी,सुंदरम दीक्षित, सिंधु तिवारी सहित अन्य गण मान्य जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *