राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। अंजुमन-ए-हुसैनिया कमेटी शहर इटावा की ओर से हज ट्रेनिंग कैम्प का आयोजन कल यानी आज 30 मार्च दिन सोमवार को स्वंयवर मैरिज होम में किया गया है। यह जानकारी देते हुए अंजुमन-ए-हुसैनिया कमेटी अध्यक्ष हाजी सकलैन खलील ने बताया कि हज ट्रेनिंग कैम्प में ट्रेनर अल्हाज शारिक अलवी कानपुरी, अलहाज मौलाना ज़ाहिद रज़ा व मौलाना फुरकान रज़ा हज यात्रियों को प्रशिक्षण देंगे। कैम्प में इटावा, मैनपुरी, एटा, फीरोजाबाद, अलीगढ़, फर्रुखाबाद, औरैया, कन्नौज, उरई, जालौन, भिण्ड, ग्वालियर, मुरैना के इस साल हज पर जाने वाले हज यात्रियों से अपील है कि वह 30 मार्च दिन सोमवार सुबह 9 बजे से शाम 15 बजे तक हुसैनिया हज ट्रेनिंग कैम्प में शामिल होकर हज यात्रा के प्रशिक्षण का लाभ उठाएं।






