IMG-20260520-WA0391

राष्ट्र पटल संवाद 

ताखा (इटावा)। पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय समथर में आज बड़े ही धूम धाम के साथ गर्मियों की छुट्टियां प्रारम्भ होने से एक दिन पूर्व विद्यालय में अध्ययनरत क्लास 1 से लेकर 8 तक कुल नामांकित 282 बच्चों को जिला समन्वयक निर्माण तथा चंद्र कांत त्रिपाठी ए आर पी गणित एवं प्रधान अध्यापक अनिल दुबे और उनके समस्त स्टाफ की उपस्थिति में होम वर्क वितरित किया गया। होम वर्क के अंतर्गत सभी बच्चों को वर्क बुक शीट तथा वर्क नोट बुक प्रदान की गई।बच्चों को नियमित डेट वाइज कार्य को दी गई नोट बुक पर करने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला समन्वयक निर्माण ने अपने सम्बोधन में कहा कि सभी बच्चे नियमित घर पर रह कर दिए गए कार्य को अवश्य करेंगे।

और विद्यालय खुलने पर अपने क्लास टीचर के माध्यम से चेक कराएंगे विद्यालय में जिन तीन बच्चों के द्वारा सबसे अच्छा समर वर्क किया जाएगा उन तीनों बच्चों को मै खुद आकर सम्मानित करूंगा इसके लिय उन्होंने प्रधान अध्यापक को आवश्यक निर्देश भी प्रदान किय।

ए आर पी चंद्र कांत ने अपने सम्बोधन में कहा मै इस विद्यालय का शिक्षक भी रहा हूं यहां आकर अपना पन मुझे बार बार विद्यालय की ओर खींच लाता है यहां का शिक्षण, शैक्षिक माहौल किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कम नहीं है यहां आकर लगता ही नहीं कि यह कोई परिषदीय विद्यालय है तीन तीन स्मार्ट क्लास,ICT लेब, डिजिटल लाइब्रेरी, तीन तीन इनवर्टर से निर्बाध विद्युत आपूर्ति जिस कारण बिना किसी असुविधा के बच्चे बेहतरीन शिक्षण प्राप्त करते हैं और लगातार सफलताएं भी प्राप्त कर रहे हैं

प्रधान अध्यापक अनिल दुबे के द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया उन्होंने अपने सम्बोधन में बताया कि मेरे और

मेरे समस्त स्टाफ के द्वारा इस शैक्षिक सत्र में 100 नवीन नामांकन करने का संकल्प लिया गया था आज दिनांक तक विद्यालय में 78 नामांकन हो चुके है जिसमें 37 बच्चे ऐसे है जो किसी नामी गिरामी स्कूल से नाम कटाकर पीएम श्री समथर में एडमिशन लिया है यह बेहद खुशी की बात है। अभी समय वाकी है जुलाई 26 तक 100 के लक्ष्य को अवश्य हासिल कर लिया जाएगा

अंत में उन्होंने सभी उपस्थित अतिथियों का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उपस्थित सभी बच्चों को फलाहार कराया गया सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन महेंद सिंह सहायक अध्यापक के द्वारा किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *