
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा । जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड विकास (दर्पण पोर्टल) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि अप्रैल 2026 में जनपद की रैंक 25 रही है, जबकि मार्च 2026 में यह 32 थी। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष की शुरुआत में यदि रैंकिंग में सुधार कर लिया जाए तो पूरे वर्ष बेहतर स्थिति बनी रहती है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने इंडिकेटरों पर विशेष ध्यान दें ताकि जनपद प्रदेश के शीर्ष 10 जनपदों में स्थान प्राप्त कर सके।
बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान बताया गया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना में जनपद को 10/10 अंक प्राप्त हुए तथा प्रदेश में 1/75 स्थान प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में 10/10 अंक एवं 28/75 रैंक, एकीकृत बागवानी विकास मिशन में 10/10 अंक एवं 53/74 रैंक, ड्रॉप मोर क्रॉप योजना में 10/10 अंक एवं 1/67 रैंक प्राप्त हुई।
खराब ट्रांसफार्मर शिकायत निस्तारण एवं विद्युत बिल सुधार में जनपद को 10/10 अंक प्राप्त करते हुए प्रदेश में 1/75 स्थान मिला। कृषि रक्षा रसायन डीबीटी योजना में 10/10 अंक और जनपद 1/75 स्थान पर रहा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 10/10 अंक एवं 12/75 रैंक प्राप्त हुई। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में 10/10 अंक और जनपद को 7/75 रैंक प्राप्त हुई। एम्बुलेंस 102 सेवा में 10/10 अंक जनपद को 3/75 रैंक तथा टेली रेडियोलॉजी में 10/10 अंक और 1/51 स्थान प्राप्त हुआ। दिव्यांग पेंशन योजना में 10/10 और जनपद का प्रदेश में 1/75 स्थान पर रहा। मुख्यमंत्री आवास योजना में 7/10 और जनपद में रैंक 67/73 , परिवार आईडी 6/10 और जनपद की रैंक 32/75, 15वें वित्त आयोग में 6/10 और जनपद में रैंक 57/75, सामाजिक वानिकीकरण में 10/10 और जनपद की रैंक 56/75, उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिला जेल में संचालित गौशाला का संचालन सराहनीय है तथा बंदीगण अच्छी सेवा कर रहे हैं। अतिरिक्त निराश्रित गायों को वहां भेजने से उनकी देखभाल और सेवा बेहतर तरीके से हो सकेगी। सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि विवाह समारोह हेतु आवश्यक सामग्री जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदी जाए तथा छोटे-छोटे आयोजन कर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
उन्होंने प्रत्येक गांव में कम से कम पाँच-पाँच महुआ के पेड़ लगाने के निर्देश दिए तथा अंडा उत्पादन के क्षेत्र में नए लोगों को जोड़ने पर बल दिया।उक्त बैठक के दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल, संस्कृत पर्यटन अधिकारी मोहित सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।






