IMG-20260606-WA0288

5 बाइक 9 चेसिस मोटर साइकिल व अवैध तमंचा चाकू तथा उपकरण बरामद

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। थाना सैफई पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 04 वाहन चोर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। उनके कब्जेक्स /निशानदेही से चोरी की 05 मोटरसाइकिल, 09 चेसिस मोटर साइकिल, 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस , 02 चाकू व मोटरसाइकिल काटने के उपकरण बरामद हुए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन पर बीती रात्रि को थाना सैफई पुलिस टीम रकूईया नहर पुल पर चेकिंग कर रही थी । इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि 02 चोरी की मोटर साइकिलों पर सवार 02 व्यक्ति जिनके पास अवैध असलहा भी है, ग्राम कुर्रा की तरफ से हवाई पट्टी की ओर आ रहे हैं । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए रुकैया नहर पुल के पास घेराबंदी कर दो मोटरसाइकिलों पर सवार अमन मंसूरी पुत्र राजू खान तथा सुग्रीव पुत्र राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया ।

पकड़े गये अभियुक्तों की पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं 01 अवैध चाकू बरामद हुआ । बरामद सामान एवं मोटरसाइकिलों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे अपने साथियों के साथ मिलकर पीजीआई सैफई एवं आसपास के क्षेत्रों एवं अन्य जनपदों में घूम-घूमकर मोटरसाइकिल चोरी करते हैं तथा चोरी की मोटरसाइकिलों के इंजन, चेसिस व अन्य महत्वपूर्ण पार्ट बदलकर उन्हें बेच देते हैं और शेष सामान कबाड़ में बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित करते हैं ।

अभियुक्तों द्वारा यह भी बताया गया कि उनके अन्य साथी नगला चैनसुख के जंगल क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिलों एवं पार्ट्स के साथ मौजूद हैं । अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा नगला चैनसुख के जंगल क्षेत्र से अभियुक्त जुनैद पुत्र इब्राहिम एवं प्रमोद कुमार उर्फ पप्पू पुत्र महावीर सिंह को चोरी की अन्य मोटरसाइकिलों, कटी हुई चेसिस, पेट्रोल टंकी, साइलेंसर एवं मोटरसाइकिल काटने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया ।

पकड़े गए अमन मंसूरी पुत्र राजू खान निवासी कस्बा कुर्रा थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी । सुग्रीव पुत्र राकेश निवासी रतीभानपुर थाना कुर्रा मैनपुरी। जुनैद पुत्र इब्राहिम निवासी कुदरकोट थाना कुदरकोट औरैया।

प्रमोद कुमार उर्फ पप्पू पुत्र महावीर सिंह निवासी मड़ेखड़ा थाना कुर्रा मैनपुरी को कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *