IMG-20260521-WA0344

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की जिला इकाई इटावा के जिला अध्यक्ष संजय द्विवेदी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि विकासखण्डों में मानकों में भिन्नता होने से विसंगतियां हो रही है जिससे शिक्षकों में असन्तोष एवं असमंजस की स्थिति बनी हुई है अतः स्पष्ठ एवं पारदर्शी निर्देश दिए जाएं।

प्रधानाद्यापक एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी से सरप्लस सूची की पुष्टि करने के बाद जिम्मेदारी निर्धारित की जाये।

जूनियर स्तर में जिन अध्यापकों की पदोन्नति जिस विषय संवर्ग में हुई है सरप्लस सूची में उसे उसी संवर्ग में रखा जाए। विषय कम्पोजिट विद्यालय में मानव सम्पदा में अंकित कार्यभार ग्रहण करने की तिथि को ही विद्यालय में आने की तिथि माना जाए। व्यायाम शिक्षकों को जिला समन्वयक,एसआरजी, एआरपी की भाँति इस प्रक्रिया से मुक्त रखा जाये। प्रतिनिधि मंडल में प्रांतीय उपाध्यक्ष गौरव पाठक महामंत्री अहसान अहमद, मोहम्मद यूसुफ, अच्युत त्रिपाठी,राजेश जादौन, अतहर हुसैन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *