WhatsApp Image 2026-05-15 at 2.26.12 PM

मरहूमा रियाज़ फातिमा की बरसी पर हुई मजलिस

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। ज़ाकिरा ए एहलेबैत मरहूमा रियाज़ फातिमा बिन्ते मरहूम सैयद हुसैन निवासी कोठी मोहसिनुल मुल्क सराये शेख इटावा की बरसी की मजलिस बाद नमाज़े जुमा मस्जिद पंजतनी में आयोजित हुई।

कोठी मोहसिनुल मुल्क सराये शेख निवासी गुलामुस सैयदेन व अंदलीब कोठी मोहसिनुल मुल्क सराये शेख की ओर से आयोजित मजलिस में तकरीर करते मौलाना अनवारुल हसन ज़ैदी इमामे जुमा इटावा ने जो अल्लाह पर भरोसा करता है वह बुलन्द मंजिल तक पहुंचता है। नवें इमाम मोहम्मद तक़ी फरमाते हैं बुरे इंसानों की सोहबत से बचो, समाज मे बुराई पैदा करने वालों से दूर रहो, मोमिन को अल्लाह की तौफीक से फिक्रमंद होना चाहिए, नसीहत करने वाले की बात कुबूल करना चाहिए। औलाद की परवरिश में मां का अहम किरदार होता है इसीलिए अल्लाह ने मां को बड़ा मर्तबा दिया। अल्लाह ने मां के कदमों को जन्नत करार दिया। इमाम हुसैन की मां अपने बेटों को इतना चाहिती हैं कि जहां इमाम हुसैन की मजलिस होती है वो वहां आ जाती हैं। उन्होंने कहा मरहूमा रियाज़ फातिमा सिर्फ एक मां ही नही थीं बल्कि वह एहलेबैत की जाकिरा भी थीं।

मजलिस में अल्हाज कमर अब्बास नक़वी करबलाई, हाजी अरशद मरगूब, सलीम रज़ा, मो. अब्बास,शावेज़ नक़वी, तनवीर हसन, समर अब्बास, अख्तर अब्बास, हसन अब्बास, अली साबिर, इबाद रिज़वी, अयाज हुसैन, मो. जुनैद, जहूर नक़वी, तहसीन रज़ा, आतिफ एड., परवेज हसनैन, शहजादे, रियाज़ अब्बास, हम्माद, आसिम रिज़वी, मोनू, लारेब, कैफ वारसी, तालिब रज़ा, मो. शाहिद, अमान, हुनैन सहित अनेक लोगों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *