
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। समाजवादी व्यापार सभा की मासिक बैठक एवं प्रतिभा अभिनंदन कार्यक्रम शहर के शास्त्री चौराहे के निकट बीकानेर रेस्टोरेंट पर संपन्न किया गया राष्ट्रगान से आरम्भ हुए कार्यक्रम में सभी सम्मानित अतिथि जीवीयों को अंगवस्त्र अभिनंदन एवं फूल माला से स्वागत करते हुए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया वरिष्ठ व्यापारी विजय सिंह वर्मा की अध्यक्षता पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव के मुख्य आतिथ्य एवं जिला प्रवक्ता विकास गुप्ता विक्की के निर्देशन तथा सपा व्यापार सभा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य राहुल गुप्ता गींजा के संयोजन में हुए कार्यक्रम में व्यापारी नेता आकाशदीप जैन, सपा व्यापार सभा के महामंत्री हरीश जौहरी के संयुक्त संचालन में समाजवादी पार्टी भरथना नगर अध्यक्ष प्रताप सिंह वर्मा व्यापार सभा के जिला उपाध्यक्ष राजीव यादव आजाद होटल एवं राजा खानजादा, वरिष्ठ समाजवादी नेता संतोष राजपूत। J E साहब, राम प्रकाश वर्मा, सौरभ सिंह, विनीत सोनी, त्रिभानु वर्मा एवं अतुल वर्मा ने संबोधित किया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा व्यापारी और किसान देश की रीढ़ हैं उन्नत व्यापारी,किसान, छात्र नौजवान ही देश का असली विकास हैं ।
जिलाध्यक्ष राजीव चंदेल ने सभा में आए सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए अपने संबोधन में कहा ये सरकार छोटे व्यापारी वर्ग के लिए मनहूस साबित हुई है
देश के व्यापार जगत को धीरे धीरे बरबाद कर रहे हैं आम जनता से रिकॉर्ड जीएसटी वसूलने के बाबजूद लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था धरातल पर कई इशारे कर रही है
आज व्यापारी घटते हुए व्यापार को महसूस कर रहा है वह अपने परिवार का भरण पोषण करने में कठिनाई महसूस कर रहा है वास्तविकता के विपरीत सरकार द्वारा
कागजों पर विकसित भारत के सपने दिखाए जा रहे हैं बारंबार पेपर लीक ने छात्रों और युवाओं के सपनों को तोड़कर रख दिया है और उनके भविष्य से खिलवाड़ करके बेरोजगारी को बढ़ावा दिया है। दिनों दिन चौपट होते व्यापार और बाजारों में बढ़ते सन्नाटे छोटे कारोबारीयों को भुखमरी की ओर ले जा रहे हैं।
विशिष्ट अतिथि दौलत सिंह बघेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी व्यापारियों और किसान की हितैषी रही है और जब भी सरकार बनाने मौका मिला है तरक्की और खुशहाली के लिए काम किया है समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अनवार हुसैन ने कहा व्यापारियों को संगठित रहकर आने वाले 2027 के चुनाव में मौजूदा सरकार को अपनी ताकत का एहसास कराने के लिए सत्ता से हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और अपनी खुशहाली को वापस लाना होगा जिला सचिव प्रवीण कुशवाह ने कहा इस सरकार ने व्यापारियों को धोखा दिया है इसका बदला अब व्यापारियों को एकमत होकर सपा की सरकार बनाकर लेना होगा यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल ने व्यापार सभा द्वारा लगातार व्यापारियों को संगठन से जोड़ने की पहल का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त करते हुए कहा इसबार व्यापारी ही समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगा वरिष्ठ समाजवादी नेता के के यादव ने ज़मीन पर उतरकर संघर्ष करने के लिए ललकारा ।
संतोष राजपूत जे ई साहब ने रोज़ बढ़ते पेट्रोल डीज़ल और डॉलर के मुकाबले में गिरते हुए भारतीय रुपए पर चिंता व्यक्त की बैठक में सपा जिला सचिव प्रवीन कुशवाह, व्यापार सभा के कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार गुप्ता, सदस्य जिला पंचायत सत्यभान यादव, जसवंत नगर विधानसभा अध्यक्ष सुरेश चंद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी, जैनुल आब्दीन , शहर प्रभारी साज़िद अली अशरफी , नगर अध्यक्ष मोहम्मद शाह खालिद, शिवम सिंह, आसिफ़ वारसी, सुमित राठौर, जिला सचिव राज तिवारी,रिज़वान कुरैशी, एस एम मुस्तकीम, कन्हैया यादव,मनोज कुदेशिया, विकास सिंह वीनू, हरिओम सिंह, राजेश सोनी, श्रीकांत वर्मा, प्रमोद सर्राफ, अजय कुर्मी,अजीत कुदेशिया, राम खिलाड़ी राठौर, ज्ञान सिंह तोमर,वीरेन्द्र सिंह, ब्रजमोहन वर्मा,करन वर्मा , देवेंद्र यादव, पुनीत पाल, हेमंत धनगर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।






