
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में आयोजित विशेष समारोह में कक्षा 9 एवं कक्षा 11 के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं को बेस्ट आंसर बुक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य परीक्षा में उत्कृष्ट उत्तर लेखन, साफ-सुथरी प्रस्तुति और विषय की गहरी समझ दिखाने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना था।
प्रधानाचार्य/निदेशक डॉक्टर आनंद ने बताया कि चयन शैक्षणिक सत्र की कॉपियों के मूल्यांकन के आधार पर हुआ, जिसमें उत्तर की संरचना, सटीकता, व्याकरण और प्रस्तुति को प्रमुख मानक बनाया गया। डॉक्टर आनंद ने कहां कि लिखने की स्पष्टता और अनुशासन जीवन-भर काम आने वाला कौशल है, और ऐसे अवॉर्ड विद्यार्थियों में बेहतर उत्तर-लेखन की आदत डालते हैं।
विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया! उन्होंने यह भी कहां कि यह अवॉर्ड हर वर्ष दिया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक बच्चे अपनी अभिव्यक्ति और तैयारी में निरंतर सुधार करे!
वही संस्था के मैनेजर डॉक्टर विवेक यादव ने भी विजेता छात्र छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की!
कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ शिक्षक एवं शिक्षिकाओं में अर्चना कुलश्रेष्ठ, प्रिया पाठक, प्रताप सिंह, एल एस चतुर्वेदी, भावना भारद्वाज, प्रतीक्षा चौधरी,शाजिया रहमान आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा!






