
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। सोसाइटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ़ नेचर के तत्वाधान में वृंदा हर्बल पार्क बहेड़ा – महेवा में नेचर वॉक का आयोजन किया गया।
नेचर वॉक का नेतृत्व डॉ. बीएन सिंह बायोलॉजिस्ट , डॉ कमल कुमार कुशवाहा, हर्बल पार्क के निदेशक विजय प्रताप सिंह सेंगर , डॉ राजीव चौहान ने किया।
संजय सिंह चौहान ने बताया कि नेचर वॉक में वृंदा पार्क में लगाए गए औषधिय पौधों पर चर्चा की गई। डॉ मुकेश चौधरी ने बताया की आज करीब 70 पेड़ पौधों की प्रजातिया देखी गई, जिसमें 23 पेड़ पौधे फलदार एवं 21 फुलवारी पौधे मिले।
पास के तालाब में जलीय पक्षी भी देखने को मिले जिन में मुख्य रूप से पर्पल मोरहैन व्हाइट ब्रस्टेड वाटर हैन लेजर विसलिंग टील मुख्य थे।
विजय प्रताप सिंह सेंगर ने बताया कि हर्बल पार्क में एक प्राचीन मंदिर भी स्थापित है जिसमें श्री कृष्णा जन्म कथा के बारे में विस्तार पूर्ण चित्रण किया गया हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में वृंदा हर्बल पार्क स्टाफ, मुकेश, अर्जुन, वैभव यादव, शैलेंद्र, अनुपम, पृथ्वी, का योगदान रहा।





