
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। सामाजिक एवं मानव सेवा समिति (रजि.) के तत्वावधान में पुरबिया टोला स्थिति साँई उत्सव गार्डन में लगे दो दिवसीय निःशुल्क ऑनलाइन स्व गणना कैम्प में लगभग एक सैकड़ा लोगों ने कैम्प में पहुंचकर अपने परिवार की स्व गणना करवाकर लाभ उठाया।
संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष सौम्य वर्मा तरुन (समाजसेवी/ सभासद) ने बताया कि निःशुल्क ऑनलाइन कैम्प में शहर के दूर दूर मोहल्ले से आये लोगों ने अपने परिवार की स्व गणना करवाकर लाभ उठाया है।
कैम्प में सदर तहसील से दीपा सिंह लेखपाल का प्रमुख सहयोग रहा।





