September 12, 2026
IMG-20260316-WA0284

राष्ट्र पटल संवाद

इकदिल (इटावा)। परशुराम सेवा समिति औरैया की एक आवश्यक बैठक की गई जिसमें जिला कमेटी बनाने और कई बिंदुओं को लेकर चर्चा हुई और कार्यकारिणी का गठन किया गया। परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट एवं प्रदेश उपाध्यक्ष के के चतुर्वेदी के आवाहन पर जिला अध्यक्ष पंकज अवस्थी एड. के नेतृत्व में मून लाइट होटल अवस्थी प्लाजा, यमुना रोड औरैया पर बैठक में औरैया जिला कमेटी की घोषणा की गई जिसमें जिला उपाध्यक्ष मोहित शर्मा एड., जिला महामंत्री अंकित तिवारी, जिला मंत्री जितेंद्र शर्मा एड., जिला संयुक्त मंत्री गौरव द्विवेदी, जिला सचिव सुनील शर्मा, विष्णु चतुर्वेदी, जिला संगठन मंत्री संदीप चतुर्वेदी, जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण कांत शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी रोहित अवस्थी बनाये गये।

सभी पदाधिकारियों का फूलमाला पहनकर स्वागत सम्मान किया गया और बधाई दी गई एवं आशा व्यक्त की गई कि वह संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। इस मौके पर समिति के संरक्षक अनिल दिक्षित समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *