
राष्ट्र पटल संवाद
इकदिल (इटावा)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आगामी बकरीद पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु थाना इकदिल परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने किया l बैठक में हिंदू एवं मुस्लिम समुदाय के सम्मानित लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और आपसी भाईचारे सौहार्द एवं शांति बनाए रखने का संकल्प लिया l थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि त्योहार को प्रेम सौहार्द और कानून व्यवस्था के दायरे में रहकर मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें l बैठक में विधानसभा अध्यक्ष उमेश राजपूत उर्फ डुल्ले, प्रमुख समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ.सुशील सम्राट, उमा शंकर पांडेय, नगर अध्यक्ष रजत वर्मा, सभासद सुनील राजपूत, पत्रकार अल्ताफ अंसारी, आशु चक, पूर्व प्रधान दाईपुरा विशाल दीक्षित, अनिल यादव प्रधान मुरैथा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे l सभी समुदायों के लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया तथा क्षेत्र में अमन-चैन और भाईचारा बनाए रखने के लिए कहा है l






