September 12, 2026
IMG-20260606-WA0386

शास्त्र झुकाकर शोक सलामी देकर पार्थिव शरीर घर के लिए किया गया रवाना

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा । रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिवंगत मुख्य आरक्षी अजीत सिंह के पार्थिव शरीर को पुष्पगुच्छ अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस जवानों द्वारा शस्त्र झुकाकर दी गयी शोक सलामी ।

मुख्य आरक्षी अजीत सिंह की पुलिस लाइन इटावा में मृत्यु हो गयी जिनके शव का इटावा पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया तथा इसके बाद शव पुलिस लाइन स्थित शहीद स्थल ले जाया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस जवानों द्वारा दिवंगत मुख्य आरक्षी अजीत सिंह के पार्थिव शरीर को पुष्पगुच्छ अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई एवं पार्थिव शरीर को कंधा देकर नम आंखों से अंतिम विदाई दी गयी । पुलिस जवानो द्वारा शस्त्र झुकाकर सलामी देने के बाद पार्थिव शरीर को पुलिस वाहन से पैतृक निवास रवाना किया गया ।

इस दौरान समस्त अपर पुलिस अधीक्षकगण, क्षेत्राधिकारीगण व प्रतिसार निरीक्षक एवं पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *